Saturday, June 3, 2017

कलर ऑफ उत्तरांचल आप सभी पहाड़ी मित्रों के लिए लाया है एक अनूठी पहल ।

कलर ऑफ उत्तरांचल सुरु करने जा रहा एक अनोखी सुरुरात अपनी सांस्कतिक धरोहर  को बचाने के लिए पहल जिस में आप सभी मित्रों का सहयोग जरूरी है ।

गर्मियों की छुट्टियों में सभी लोग अपनी फैमली को लेकर पहाड़ जाते है अपने घर आँगन देवताओं को पूजने के लिए तो हम ने सोचा आपके गाँव में जितने भी जल स्रोत (नोले)  पारम्परिक धरोहर, घट ( पनचक्की )  हो आपने इन सभी के साथ अपनी सेल्फ़ी फ़ोटो लेकर हमे भेजनी है ।

 नियम और शर्ते :

1. फ़ोटो 1 mb से कम होनी चाहिए।
2. आपकी फ़ोटो सेल्फी होनी चाहिए अपनी  तस्वीर के साथ।
2. फ़ोटो ग्रुप के साथ नही होनी चाहिए।
3 .फ़ोटो के साथ अपना नाम और गांव जिले का नाम अनियवार्य होना चाहिए।

शर्ते:
आपके द्वारा भेजी गयी तस्वीरों को हम अपने पेज पर पोस्ट करंगे आपके नाम के साथ जिस तस्वीर पर सबसे ज्यादा लाइक कमैंट्स होंगे उन्हें सलेक्ट किया जायेगा विनर के तोर पर फिर उसमे से
तीन टकैटगरी बनायीं गयी है। और इनाम के तौर पर कलर ऑफ़ उत्तरांचल की टीशर्ट , कॉफी मग, सेल्फी स्टिक  दी जाएगी।

नोट : विनर की तस्वीर हम अपने ब्लॉग पे पोस्ट करंगे इनाम सहित और जानकारी के लिए आप हमारे ब्लॉग से जुड़े।


कलर ऑफ़ उत्तरांचल

पहला इनाम : टीशर्ट कलर ऑफ़ उत्तरांचल
दूसरा इनाम : कॉफी मग कलर ऑफ़ उत्तरांचल
तीसरा इनाम : सेल्फी स्टिक


colour of uttranchal
टीशर्ट कलर ऑफ़ उत्तरांचल
colour of uttranchal
कॉफी मग कलर ऑफ़ उत्तरांचल






                 











colour of uttranchal
                                                          सेल्फी स्टिक
     











                      

Thursday, January 19, 2017

आवाज उत्तराखंड


उत्तराखंड में आजकल चुनावो की तैयारियां बड़ी जोरों से चल रही हरेक नेता अपने वोट के लिए कुछ न सुने कुछ न होने वाले दावे करते नजर आ रहे है गाँवो में जाकर गाँव की भोली जनता को अलग अलग दावों से अपना वोट मागते नजर आ रहे है ।
अब बात करता हूँ अगर उत्तराखंड में नेताओं ने नेता गिरी करनी है चाहे वो बीजेपी हो या कांग्रेस या फिर कोई और पार्टी इनको एक बात में समझा दू तुम लोगो को उत्तराखंड में अपनी पार्टी की मदद से राज करना है तो एक बात दिमाग से सोच लो अगर वहाँ जनता ही नही रहेगी तो तुम क्या कर लोगो अकेला चना भाड़ नही तोड़ता यार तुम को इतना तो समझना चाहये तुम वहाँ की जनता को कब तक बेकूफ़ बनाओगे यार कब तक जनता ने तुम्हारा साथ देना छोड़ दिया है
उत्तराखंड पर इस समय सबसे बड़ा संकट है तो वो है पलायन का जो हर साल बढ़ता जा रहा इसके लिए हमारी सरकारों को हर हालात में पलायन पर सुधार लाना होगा तभी तुम यहाँ आने वाले समय में चुनाव लड़ोगे नही तो यहाँ जनता नही रहेगी तो तुम अपना सर फ़ोडगे इसके लिए सबसे पहले उत्तराखंड में पढ़ाई के साधन उपलब्ध कराए इसकी बड़ी समस्या बन गयी है आज वहाँ का हर इंसान इसी लिए पहाड़ छोड़कर शहर की तरफ निकलता है उसे अपने बच्चो का भवस्य बेहतर बनाना है और इसके लिए उसे पहाड़ में कुछ नही दीखता और वो शहर की राह पकड़ता है ।
अब आती है बात नोजवानों को रोजगार की बात दूसरा करण ये है वहाँ हम जैसे नोजवानों के लिए को रोजगार नही है। सरकारे सुनती नही और रही बात वहाँ की खेती की तो खेती के लिए प्रकति पर निर्भर रहना पड़ता है क्योंकि वो है बारिश जो होती नही तो खेती में इतना कुछ नही होता है तो बताएं वहाँ का नोजवान कहाँ जाएं और वहाँ का बच्चा क्या करे कैसे चुने अपना भवस्य अगर ये सब समस्याए खत्म हो जाये तो वहाँ का इन्शान वही हो कोन नही चाहता है वो अपने घर में रहे ये तो हम सबकी मज़बूरी है जो हम अपने दिल पे पत्थर रखकर निकल जाते है ।
उत्तराखंड जनता की आवाज
मेरी कलम से
श्याम जोशी

Thursday, December 1, 2016

लोक कल्याणकारी देवी देवताओं की पावन भूमि है अल्मोड़ा

हिमालय के उँचे उँचे पहाड़ो के नीचे बसा मेरा गाँव वही है अपनों की छाँव भी गढ़वाल भी वही कुमाँऊ भी वही है जहाँ बड़े बड़े वन सुन्दर सुन्दर वनो में खिले फूलो की घाटी और एक तरफ जहाँ कल कल छल छल करती नदियाँ  और अनेक  प्रकार के पशु पक्षी सुबह सुबह का द्रस्य जो मन को मोह लेने वाला होता है वही शाम के समय आप पहाड़ो की तरफ देखोगे तो आप को अलग अलग तरह के रंग नजर आयंगे। 

अल्मोड़ा की बात करू तो आप जब अल्मोड़ा के पहाड़ी जगह में जाकर आपको ये आभास होगा जी आप हिमालय की बहुत करीब है और वो पहाड़ आप को देख रहा है आप उसे निहार रहे हो सांस्कृतिक नगरी कहे जाने वाला अल्मोड़ा शहर अपने आप में संस्कृति को दर्शाता है कभी देखा होगा आप ने जब शाम का समय होता है तो हिमालय के  ऊपर सूर्य भगवान की किरणें पड़ती है और वह द्रस्य देखने लायक होता है। 

रानीखेत की बात करू तो यहाँ गोल्फ पार्क में आकर यूँ लगता है की सारी जहाँ की जन्नत यही उतरकर आई हो अल्मोड़ा से रानीखेत को जाते हुए आपको बहुत कुछ देखने योग्ग मिलेगा मजखाली से निचे बुबु धाम मंदिर जिसकी बिशेषता अपने आप में एक विशाल कायम करती है है  आगे रानीखेत  से चौबटिया गार्डन जो रानीखेत की खूबसूरती को बयां करता है। इन जगहों में आपको हर पग पग पर भगवान नजर आयंगे इसी लिए कहते है। 

यहाँ पग पग पर बिराजते है भगवान। 
तभी तो है देवो की देव  भूमि महान।।

चित्तई मंदिर जहाँ अल्मोड़ा से आस्था का एक अहम अटूट विश्वास माना जाने वाला न्याय कारी गोलू देवता  सबकी रक्षा करते है और वही सबको न्याय भी देते है उनके दर में सब एक समान ना कोई छोटा ना कोई बड़ा सबका रखते है ध्यान वही पहाड़ी पर  माँ दुर्गा  देवी कसार देवीमंदिर  इस मंदिर से हिमालय की ऊँची-ऊँची पर्वत श्रेणियों के दर्शन होते हैं। कसार देवी का मंदिर भी दुर्गा का ही मंदिर है।

कटारमल का सूर्य मन्दिर अपनी बनावट के लिए विख्यात है यहाँ पर समस्त हिमालय के देवतागण एकत्र होकर पूजा अर्चना करते रहै हैं। यह मूर्ति एक मीटर से अधिक लम्बी और पौन मीटर चौड़ी भूरे रंग के पत्थर में बनाई गई है। यह मूर्ती बारहवीं शताब्दी की बतायी जाती है। कोर्णाक के सूर्य मन्दिर के बाद कटारमल का यह सूर्य मन्दिर दर्शनीय है। कोर्णाक के सूर्य मन्दिर के बाहर जो झलक है, वह कटारमल मन्दिर में आंशिक रुप में दिखाई देती है। और सामने कोशी नदी के ऊपर से जो पथरो की बरात के रूप में बड़े बड़े विशाल काय पत्थर  देखने योग है। 

कोशी से आगे जाकर कुछ ही दूर में मेरा घर पड़ता है उसके आगे कठपुड़िया जाने वाला मार्ग आगे द्वारसौ काफी अच्छी जगह है मजखाली की धरती रमणीय है। यहाँ से हिमालय का मनोहारी हिम दृश्य देखने सैकड़ों प्रकृति-प्रेमी आते रहते हैं। मजखाली से कौसानी का मार्ग सोमेश्वर होकर जाता है। रानीखेत से कौसानी जाने वाले पर्यटक मजखाली होकर ही जाना पसन्द करते हैं। 

मेरी कलम  मेरा पहाड़ 
श्याम जोशी अल्मोड़ा (चंडीगढ़ )
( सर्वाधिकार सुरक्षित )
9876417798

Tuesday, November 29, 2016

सफर और बस की वो विंडो सीट



शहर से पहाड़ को निकलते हुए बस में बेतसाहा चिड़ चिड़ा हो गया था वही पुरानी बस कुछ सीटों पे टल्ले लगे हुए और कुछ टूटी हुई और उस में कुछ पहाड़ी भाई तो कुछ शहरों से घूम कर जाते हुए हमारे पहाड़ी भोली भाली आमा ताई लोग गले में लम्बे लम्बे माला और सबके माथे पर टिका ( पीठिया) लगाए हुए बैठे है।

shyamjoshiकण्डक्टेर भाई चिलाते हुए अपना अपना सामान ऊपर रख देना रास्ते में परेशानी होती है कल रात देर से सोया हूँ एक तो ऊपर से इतना लम्बा सफर सफर से पहले दिन मुझे इस बस की याद आने लगती है कैसे अपनी मंजिल जाऊंगा चलो हम भी बैठ गए बस में कानो में हेड फ़ोन लगाए हुए और उस में बजता पहाड़ी फ्लॉक संगीत जो सफर को काफी उतावला बना रहा था।

बस निकल पड़ी और में थोड़ा खुस और थोड़ा नाखुश नाखुशी यही की ये बस मंजिल तक चलेगी या नहीं चलो देखते है सफर सफर में हेडफोन और मेरा अकेला पन और उस अकेलेपन की पुड़िया बाँध के जेब में रखता हूँ क्या पता न जाने कब काम आ जाएँ। ये अकेलापन भी मेज के नुकीले कोने की तरह होता है आप भी सोच रहे होंगे अकेलेपन पी च डी लिखने बैठ गया, क्या करू जब भी सफर की तरफ निकलता हूँ ये मन डरने लगता है मन शायद बस की सफर करने के बजाये अपनी ही मन की उड़ाने भरने लगता है। कभी कभी सोचते सोचते किसी बात पे खुश भी हो जाता वैसे तो सफर का और उसका मेरा एक साथ रहा हमने काफी सफर साथ किए पर अब इस का भी इस तरह लगता है लगातार निभाए जा रहा हूँ।

कभी-कभी डर के मारे पसीने के एक परत से चढ़ जाती है मेरे हाथो में घबराहट के मारे वो परत उसके हाथो के सपर्श के सहारे हवा में काफी समय निकाल लेती थी। फिर वो भी दिल के जहाज के कोने में बैठ के उड़ गयी।

ज़िंदगी की विंडो सीट पे बैठ के कभी खुले आसमान को देखना का साहस उठा पाऊ या नहीं ये ही ख्वाब देखता निकल पड़ा सफर की तरफ से अचानक मोबाइल की स्क्रीन पे धुप की छाँव से कोई हल्की सी परछाई नजर आ रही थी वह तस्वीर जानी पहचानी से नजर आ रही थी ये सपना है या हकीकत पर कुछ समझने से पहले वो परछाई है चुकी थी।

अगर भावनाओं के हिसाब से देखे तो उस समय की स्तिथि काफी अलग थी एक असली चेहरा जिसे देखे काफी साल गुजर गयी है और वो अचानक आज मेरे मोबाइल की स्क्रीन पर कैसे कुछ समझना भी नामुमकिन था एक मिनट मैने अभी अभी अपने आँखों के कौने से देखा अपने किताब के पन्नो में गम है वो कानो में हेड फ़ोन लगाए सायद मेरी तरह वो भी कोई क्लासिकल संगीत सुन रही है बाल किसी आलसी बच्चे की तरह लुड़कते हुए बाजू तक आ गए है पन्ना पलटने के लिए हाथ देखा तो नाखूनों में हल्का लाल रंग है जरा सा हल्का पड़ गया है।




मेरी कलम  मेरा पहाड़ 
श्याम जोशी अल्मोड़ा (चंडीगढ़ )
( सर्वाधिकार सुरक्षित )
9876417798

Monday, November 7, 2016

Traditional Jewellery of Uttarakhand ( kumauni Nathuli)

Nathuli or Nath is the charm of Pahari women which is hailed for its elegant style. It is worn by the women of Garhwal, Kumaon and Jaunsar-Bawar region of Uttarakhand. However, the style and design may differ in both the region but its charisma remains the same. The nath or nose ring of a bride is the star attraction during the wedding. The weight and number of pearls inserted in a nath indicate the status of the family of the bride. Tehri Nath celebrated for its artistic design is one of the most distinguished ornament of Uttarakhand which is worn at the time of marriage, social gatherings, puja and at important family functions. This large piece of jewelry not only showcases the rich culture of Garhwal but it has also become a fashion statement which attracts a lot of Pahari as well as non-Pahari brides to wear it.

Wednesday, August 17, 2016

रक्षाबंधन

"जाने आज अपनों के चिट्ठी पत्र कहाँ गुम हो गए" 

एक संदेश पहुचाने वाली चिट्ठी पत्र की कीमत आज के समय में  कोई नहीं जानता चिट्ठी पत्र अपनी भावनाओं को पेश करने का सबसे अच्छा माध्यम माना जाता था जिसमें दुःख हो सुख हो हँसी हो खुशी हो प्रेम हो अपनापन हो कोई त्योहार ही क़्यों न हो सब कुछ चिट्ठी के माध्यम से जुड़े हुए थे भले हम सब आपस में दूर रहते थे पर इसमें लिखी अभिव्यक्तियों के जरिए अपनों के अपनेपन का हर एहसास झलकता था आख़िरकार कंप्यूटर स्मार्टफोन मोबाइल इन्टरनेट के इस युग अपनों की पल पल की ख़बर तो हैं पर वो चिट्ठी पत्र कही गुम  से हो गए !

मैंने देखा है ख़ुद बच्चपन से अपने बड़ो को पहाड़ गाँव में चिट्टी भेजतें हुए भी आते हुए भी हम लोग कई सालों से शहर दिल्ली में ही रहते हैं और पहाड़ उत्तराखंड में आमा बुबू (दादा दादी) अपने परिवार के चाचा बुआ रिश्तेदार सब गांव में ही रहते है कुछ साल पहले तक उनसे संपर्क में रहने के लिए न तो उस समय कोई नई तकनिकी थी न यातायात के इतने अच्छे साधन थे न इतनी जल्दी आने जाने के लिए इतनी आय थी की गाँव हर महीने जा सकें इसलिए साल में ही जाना हो पाता था इसलिए अपने पहाड़ उत्तराखंड में अपनों से जुड़े रहने के लिए चिट्टी पत्र का ही सहारा लिया जाता था !

एक चिट्ठी महीनों में पहुँचती थी तो इज्जा बौज्यू (मम्मी पापा) उस पत्र चिट्ठी को देख के भावुक हो उठते थे क़्यों की चिट्ठी पत्र में ही हमें आमा बुबू (दादा दादी) अपनों का हाल मिलता था और वो भी पहाड़ में  इंतज़ार लगाए रहते थे चिट्टी का उनको भी चिट्ठी तार द्वारा हम लोगों की ख़बर का इंतज़ार उतना ही रहता था  डाकिए को बार बार पूछती रहती मेरी आमा की मेरे बेटे का कोई चिट्ठी पत्र आया उस वक़्त अपनों की दूरियों को समेट देता था महीनों में पहुँचने वाला एक प्रेम भरा अपनों का चिट्ठी पत्र !

आज शहरों में ही नहीं फ़ोन मोबाइल इंटरनेट पहाड़ उत्तराखंड के गांवो में भी हाथ हाथ में पहुँच गए पल पल की ख़बर पहाड़ में उनकों भी और शहर में हम लोगों को पहुँच जाती है पर हमें वो डाकिये द्वारा पहुँचाने वाली चिट्ठी में जो प्यार झलकता था वो इन रोज़ पल पल  पहुँचने वाले संदेशों में नहीं है यह हमारे लिए अच्छी बात है की आज पल पल की जानकारी अपनों की दोनों तरफ से बराबर मिलती रहती है  लेकिन संवेदनाएं अब मर सी चुकी है यह रिश्तों के खालीपन को बातों से भरने की कोशिश तो करते है लेकिन जो हाल ऐ दिल बयां अपने अपनों के चिट्ठी पत्र  कर सकता था वो आज के युग के स्मार्ट फ़ोन इंटरनेट में वो बात नहीं है !

पर वो चिट्ठी पे लिखा संदेश याद है जिसका एक एक शब्द मानों अपनों की प्रेम भरी भावनाओं से जुड़ा रहता था पर मुझे ऐसा लगता है की भले मोबाइल आ गया इंटरनेट आ गया पर एक बात में अब भी चिट्टी पत्र हमारे बीच मौजूद रहेगा वो रहेगा भाई बहन के पवित्र पर्व रक्षाबंधन द्वारा पहले जैसे ही पहाड़ से लोग अपने परिवारों से दूर है पर आज के समय में भी जैसे भाई दूर शहर में होता है रक्षा बंधन के लिए नहीं पहुँच सकता तो आज भी पहाड़ो से वो बहन अपने भाई के लिए रक्षासूत्र उसी चिट्ठी के जरिए भेजती है क्योँ की भाई का हाथ त्योहार पे सुना न रहे उस चिट्ठी तार  में वो प्रेम आज भी झलकता है !

रक्षाबंधन पर्व को पहाड़ उत्तराखंड में एक नाम से और जाता है "जन्यापून्यू" रक्षाबंधन के दिन पहाड़ उत्तराखंड के घरों पे ब्राह्मण जनेऊ दे के जाते है व्रतबंध व्यक्ति यदि घर से दूर रह रहा हो तो उसे चिट्टी पत्र द्वारा वो जनेऊ उस  व्यक्ति  तक पंहुचा दी जाती है क़्यों की जो भी व्यक्ति व्रतबंध होते है उन्हें नई जनेऊ धारण करना मान्य माना जाता है रक्षाबंधन भाई बहन का पवित्र प्रेम मिठास अपनत्व का बंधन का पर्व ही शायद यही पर्व  चिट्ठी तार को हमारे आने वाले वर्षो तक जिन्दा रख सकते है बस पहाड़ उत्तराखंड में बसे या पहाड़ के ही शहरों में बसे भाई बहन जो दूर दूर है तो ये कभी न सोचें की रोज़ ही तो भाई से बात हो जाती है अब भाई के लिए इतनी दूर से राखी क्या भेजनी ऐसे विचार कभी न लाएं चिट्ठी पत्र द्वारा हर बहन अपने दूर रह रहे भाई को हमेशा आने वाले वर्षो तक राखी भेजती रहे क्या पता इसी प्यारे पर्व  रक्षा बंधन पे बधने वाले रक्षासूत्र से हमारे आपके अपनों के बीच प्रेम भरी चिट्ठी पत्र जिन्दा रहे || 

लेख 
दीपा कांडपाल ( गरुड़ बैजनाथ)
(सर्वाधिकार सुरक्षित)

Tuesday, August 16, 2016

घी त्यार (घी संक्रांति)

घी त्यार (घी संक्रांति)

वैसे तो हमारे पहाड़ो में हर मौसम में कोई न कोई त्यौहार होता है, यह त्यौहार हर साल के भाद्रो मास १ गते को मनाया जाता है।

यह त्यौहार भी हरेले की ही तरह ऋतु आधारित त्यौहार है, हरेला जहां बीजों को बोने और वर्षा ऋतु के आगमन का प्रतीक त्यौहार है, वहीं घी-त्यार अंकुरित हो चुकी फसलों में बालियों के लग जाने पर मनाया जाने वाला त्यौहार है।

इस दिन बेडू की रोटि और पिनालु के पत्ते (गाबा ) और पहाड़ी तोरि की सब्जी खाते है, और घर में घी से विभिन्न पारम्परिक पकवान बनाये जाते हैं। किसी न किसी रुप में घी खाना अनिवार्य माना जाता है, ऐसी भी मान्यता है कि जो इस दिन घी नहीं खाता, वह अगले जन्म में गनेल की जनमण जाता है।

और इस दिन जितनी प्रकार की हरी सब्जी जैसे कि तोरि ,मक्का (घोघ ) इस तरह की सब्जी मन्दिर में ओग (ओल्गी ) के तोर पर भेट की जाती है।

उत्तराखण्ड एक कृषि प्रधान राज्य है, कई पुस्तो से यह प्रथा चली आ रही है, यहां की सभ्यता जल और जमीन से प्राप्त संसाधनों पर आधारित रही है, जिसकी पुष्टि यहां के लोक त्यौहार करते हैं, प्रकृति और कृषि का यहां के लोक जीवन में बहुत महत्व है, जिसे यहां की सभ्यता अपने लोक त्यौहारों के माध्यम से प्रदर्शित करती है।

लेख -श्याम जोशी अल्मोड़ा
9876417798

Saturday, August 6, 2016

ज़िन्दगी रह गयी परदेस की यादें रह गयी पहाड़ों की

कौन जानता है हमें 
हमें कौन पहचानता है हमें 
क्या है हमारी पहचान 
क्या है हमारी बोली भाषा 
क्या है हमारे त्यौहार 

आज सच में मन बड़ा उदेख है गिर्दा का गीत याद आ रहा है ज्यदा एक दिन आले य दूनी में पर कब आएगा वो दिन कब काम हम लोग इस तरह रोज आँशु बहा कर सो जायँगे सुबह फिर बैग लटका के निकल जायँगे बिरान मुल्को में कब तक शायद मेरी तरह कितने भाई लोग है जो रोज रात को बेडु पाको बारामासा गीत सुनकर अपने मन को बहलाकर सोते है कब तक। 

क्या कमाते है हम यहाँ क्या खाते है हम पता नही चलता हमारे माँ बाबु को कैसे रहते हम यहाँ नही मिलता वो बुबु और आमा का प्यार नही मिलता वो ईजा का प्यार हर बख्त मन को समझाते रहते है कब आएगी होली कब आएगी दिवाली रक्षा बंधन में राखी अपने आप बहन की याद पहन लेते है कभी मन करे तो सिल्वर की कड़ाही में आलू के गुटके तो बना लेते है फिर वह घर का हरा धानिया नही मिलता है ईजा यहाँ न ही सील बट्टे का तेरे हाथो से पिसा नमक लस्सी ( छा) पिने का मन तो बहुत करता है पर उस डिब्बे वाली लस्सी से नोडी नही मिलती खाने को दही यहाँ की जिसमें पाउडर मिला है ठेकी देखता हूँ कभी कभी फेसबुक में तो ईजा तेरी बड़ी याद आती है। 

भटी राजड़ खाये तो सालो गुजर गए है भट्टी डुबक बना लेता हूँ कभी कबार मिक्सी में पीस कर आमा के हाथो वाला स्वाद नही मिलता फिर भी मन को रखने के लिए फोटो खींच कर सबको भेजता हूँ फेसबुक में डालता हूँ लाइक मिलते है तो खुस हो जाता हूँ पर अम्मा अंदर के मन से रोता हूँ। यहाँ खुशियां भी पैसो से मिलती है और मेरे पहाड़ में पेड़ के नीचे बैठ कर पता नही हम कितनी खुशिया ले लेते थे। 

जब कभी होते है अपने त्यौहार तो बना तो लेता हूँ पूरी और खीर पर उस चूल्हे की खुस्बू सी नही आती है ना ही वो घर के लाल चावल मिलते है यहाँ करने को मैं तेरे जैसा करता हूँ ईजा यहाँ भी पर फिर भी जैसा तू करती थी वैसा कुछ नही होता है। 


लेख 
श्याम जोशी ( अल्मोड़ा चंडीगढ़)
9876417798



Tuesday, July 19, 2016

ईजा बौज्यु का सपना जो बनते बनते बिख़र गया

एक बूढ़े हो चुके ईजा बौज्यु का सपना बनते बनते उम्र के आंखरी पड़ाव में बिखर गया जिस बेटे को इज्जा बौज्यु ने पाला बड़े ही प्यार दुलार से पलने डाले में सुलाया झुलाया बड़े प्यार से बौज्यु ने घुकी कानमे में बैठा के घुमाया हर जगह बड़े प्यार से आज वो उनके साथ नहीं उम्र के आंखरी पड़ाव पे ईजा बौज्यु है पर बेटा उनके साथ नहीं है !

एक वक़्त था जब वो हुआ था सारे गावं में नामकरण का न्योता देके खुशियाँ मनाई गई उनका सपना था बेटा बड़े होके काबिल बने नेक बने ख़ूब पढ़े लिखें पढ़ लिख कर नौकरी लगे तो सरकारी फ़ौज में ही लगे और आगे जा के हमारे बुढ़ापे का सहारा बने यही सपने वो देखने लगे वक़्त बीतता गया कितनी ही नींदे गई उन ईजा बौज्यु की रातों की तब उस बेटे को वक़्त के साथ आख़िर काबिल बना ही दिया !

एक दिन बेटे की फ़ौज की लग गई सरकारी नौकरी अपने पैरों पे बेटा खड़ा हो गया फ़ौज की सरकारी नौकरी लगने पर भी ईजा बौज्यु ने पुरे गावं के साथ खुशियाँ मनाई उनका जो सपना था वो पूरा होने चला था जो सपने उसके पैदा होने से लेके देखे वो कुछ हद तक पूरा हो चला था इसके बाद उन्होंने चाहा नौकरी लग गई अब ब्याह भी हो जाए बेटे का कहीं से रिश्ते की बात चली पक्का हुआ रिश्ता जैसे ही तो अचानक आ गया फ़रमान नौकरी से की सीमा पे युद्ध छिड़ गया जल्दी पहुँचो बेटा चल पड़ा अपने ईजा बौज्यु से आशीर्वाद लेके जो !

ईजा बौज्यु को गर्व तो हो रहा था बेटे को विदा करते हुए पर उस बूढ़े हो चुके ईजा बौज्यु को एक डर भी था क्योँ की देश की सीमा पे युद्ध पे जो जा रहा था उनका लाल उनकी आँखे नम थी पर यह भी था दिल में एक उम्मीद लगाये की अभी तो ब्याह भी करना है उसके आने के बाद बेटा चला गया ईजा बौज्यु अपने कारबार में लग गए तभी एक तीन दिन बाद एक सन्देश है आया की उनका बेटा युद्ध में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गया !

उन ईजा बौज्यु के सपने सहारा बिखर गया उन्हें गर्व था अपने बेटे पे देश की रक्षा करते हुए उनका जो नाम रौशन कर चला वो पर वो ईजा बौज्यु तो उम्र के आंखरी पड़ाव पे होने के बाद आज अकेले रह गए चले गया उनका बेटा लाल जाते जाते सब कुछ दे गया पर उनका सपना बनते बनते बिखर गया चला गया हमेशा के लिए ||                  

"जय हिन्द जय भारत जय उत्तराखंड"
लेख
दीपा कांडपाल ( गरुड़ बैजनाथ)
(सर्वाधिकार सुरक्षित)

Saturday, July 16, 2016

हरेला


हमारे पहाड़ का एक माना -जाना त्यौहार है जो श्रावण मास शुरू होते ही मनाया जाता है।
ठीक १० दिन पहले आषाढ़ में बोया जाता है और श्रावण के पहले दिन काटा जाता है। बांस की छोटी -छोटी टोकरी में इसे बोते है गेहूँ, जौ, धान, गहत, उड़द, सरसों इत्यादि प्रकार के बीज बोये जाते है। और इन टोकरियो को जहाँ घर का मंदिर बनाया जाता है। वहाँ रखा जाता है और सुबह रोज पानी दिया जाता है।

सुबह उठ कर घर की महिला लोग मिट्टी से भीतर की लिपाई करते है उसके बाद पंडित जी आ कर हरेला की प्रतिष्ठा करते है। फिर घर में पूजा होती है उसके बाद गांव के सारे मंदिरो में भी जाया जाता है हेरला चढ़ाने उसके बाद घर के जो सब से बड़े जो होते है आमा ,बुबु अपने नाती नातनी को हरेला लगाते है।

लाख हर्यावा, लाख बग्वाई, लाख पंचिमी जी रए जागि रए,
स्यावक जसी बुध्धि हो, सिंह जस त्राण हो।
दुब जैस पनपिये, आसमान बराबर उच्च है जाए,
धरती बराबर चाकौव है जाए ।
आपन गों पधान हए ,सिल पीसी भात खाए।
...... जी रए जागि रए बची रए ........

इसके बाद घर में बुहत सारे पकवान बनते है घर में जैसे की पूरी, हलवा पूए ,बड़े और खीर इत्यादि, और जिस लड़की की नयी -नयी शादी हुई होती है वो इस त्यौहार पर अपने मायके "मैत" जरूर आती है।

हमारे पहाड़ो में इस दिन का एक बड़ा महत्व है घरो के फल और फूल के पेड़ लगाये जाते है कहा जाता जो इस दिन लगा दिया वह उगता भी है और फल भी अच्छा देता है। और ये सही बात है मैने भी बचपन में अंगूर के बेल लगायी थी जिस में बुहत सारे अंगूर आते थे।

लेख 
श्याम जोशी 

चित्र सोजन्य - मेरा घर आँगन

Friday, July 15, 2016

देव भूमि पर बरस रहा कहर कभी आग का तो कभी बाड़ का


देवभूमि उत्तराखंड जहाँ ३३ कोटि देवी देवता बिराजमान है फिर भी वहाँ हर समय बरस रहा कहर कभी आग का तो कभी पानी का कुछ दिन पहले वहाँ पानी के लिए लोग तरस रहे थे जल स्रोत सुख चुके थे आज मेरा पहाड़ पानी पानी हो चूका है आखिर क्यों कैसे कब तक यही सवाल सब के मन मैं है मेरे मन भी यही सवाल उठता है कभी पहाड़ जल जाता है कभी बह जाता है।
कभी केदारनाथ में तबाही तो कभी पिथौरागढ़ डूबता है कभी नैनीताल टूटता है इन सबके पीछे क्या कारण है शायद कोई नहीं जानता सब अपना अपना विचार देते आये है और आगे भी यही होगा मेरा मानना है अगर हम कहते है हमारे भूमि में कण- कण पर भगवान बिराजमान है। जो हमारे पुर्वजो ने सालो पहले उनकी स्थापना की थी। तो आज भी उन्हें उसी तरह क्यों नहीं पूजा जा रहा है।
अरे मानो या ना मानों जो वहाँ के नियम धर्म है सब उस हिसाब से चलंगे तो ये कभी नहीं होगा मोडल जमाने के चकर में हम सब ने अपनी आस्था भी खो दी है और रही बात जो लोग यहाँ बाहर से आते है उन लोगों को भी बताया जाय यहाँ के नियम धर्म इस देव भूमि किस तरह रहा जाता है।

रचना 

श्याम जोशी (अल्मोड़ा चंडीगढ़ )

SHYAM_JOSHI

Wednesday, May 4, 2016

गर्जिया देवी



उत्तराखंड देवभूमि में प्रवेश करते ही पग पग पे कण कण में हमें देवी देवताओं का आभास होने लगता है क्योँ की हमे वहां पे अद्धभूत अद्धभूत मंदिर देवालयों के दर्शन होते चले जाते है जो मंदिर देवालय आज से नहीं कई वर्षो से है कोई देव स्थान बेहद ऊँची पहाड़ी पे कोई नीची पहाड़ी पे कोई घने जंगलों में कोई नदियों में  हर एक देवालय की अपनी अपनी विशेष महिमा है इन्हीं मंदिर देवालयों में उत्तराखंड की गर्जिया माँ के भी बेहद ख़ूबसूरत से दर्शन होते है जिनकी महिमा अपरम्पार है गर्जिया देवी मन्दिर उत्तराखंड रामनगर से लगभग १५ किमी की दूरी पे स्थित है यह एक प्रसिद्द मन्दिर है ये मन्दिर कोसी नदी के तट पर एक टीले पर बसा है कहते है की ये टीला कोसी (कौशिकी) नदी में ऊपरी क्षेत्र से बह के इस स्थान पे आया था और जब भैरव ने प्रतिमाओं को बहते हुए देखा तो उन्हें रोकना चाहा इस पर भी वह न रूकीं तो भैरव ने कहा ठहरो बहन ठहरो तथा यहीं पर मेरे साथ निवास करो भैरव के प्रयास से मां गर्जिया इसी स्थान पर उपटा में निवास करने लगी  भगवान शिव की अर्धांगिनि पर्वतराज हिमालय की पुत्री मां पार्वती को ही गिरिजा नाम से पुकारा जाता है और इन्ही माँ की इस मंदिर में में पूजा की जाती है |

गर्जिया माता मंदिर वर्षो पहले से यहाँ छोटी छोटी मूर्तियां लोगों को टीले पे दिखाई दी तब टीले पे चढ़ने का कोई मार्ग भी नहीं था उन लोगों को उस स्थान पे माँ के होने का अद्धभूत एहसास हुआ तब लोग टीले पे चढ़ने के लिए घास को पकड़ पकड़ के ऊपर चढ़ते थे इस मंदिर के आस पास बेहद भयानक जंगल थे टीले के पास मां दुर्गा का वाहन शेर भयंकर गर्जना किया करता था कई बार शेर इस पहाड़ी टीले की परिकर्मा करता हुए भी लोगों को दिखाई देता था फिर भी माँ के दर्शन के लिए इस मंदिर में भक्तजन जरूर आते थे और आज धीरे धीरे करके इस मंदिर की मान्यता इतनी बढ़ गई की लोग दूर दूर से माँ के दर्शनों के लिए आते है अब वहां पे माँ के मंदिर में भक्त आराम से दर्शन कर सकते है मंदिर में कोसी नदी पर बने पुल को पार कर उतर कर सीढियों द्वारा चढ़ के मंदिर तक पंहुचा जा सकता है अब वर्तमान में इस मंदिर में गर्जिया माता की ४.५ फिट ऊंची मूर्ति स्थापित है इसके साथ ही सरस्वती गणेश जी तथा बटुक भैरव की संगमरमर की मूर्तियां मुख्य मूर्ति के साथ स्थापित हैं |

हर भक्त माँ गर्जिया के पास कोई न कोई अपनी मन की मुराद पूरी होने की उम्मीद लेके आता है यहाँ सीढ़ियां चढ़ के पहले माँ के दर्शन करता है माँ को भेट स्वरुप जटा नारियल लाल वस्त्र सिन्दूर धूप दीप आदि चढ़ा कर वन्दना करता है और फिर माता गिरिजा की पूजा करने के बाद बाबा भैरव को चावल और मास (उड़द) की दाल चढ़ाकर पूजा अर्चना करता है पूजा के विधान के अंतर्गत माँ की पूजा के बाद भैरव की पूजा को आवश्यक माना जाता है कहा जाता है कि भैरव की पूजा के बाद ही मां गिरिजा देवी की पूजा का सम्पूर्ण फल प्राप्त होता है जब भक्तों की भक्ति से माँ प्रसन्न हो जाती है तो भक्तों की मनोकामना पूर्ण जरूर हो जाती है तब यहाँ वही श्रद्धालु घण्टी या छत्र चढ़ाने जरूर आते है |

पर्वो त्योहारों में तो यहाँ की रौनक देखते हुए बनती है जैसे कार्तिक पूर्णिमा गंगा दशहरा नव दुर्गा शिवरात्रि उत्तरायणी बसंत पंचमी आदि में पावनी कौशिकी (कोसी) नदी में स्नान करने के लिए माँ के दर्शनों के लिए भक्तों की भारी संख्या में भीड़ उमड़ती है यहां का मौसम एक दम सुहावना ख़ूबसूरत वातावरण शांति एवं रमणीयता का एहसास दिलाता है गर्जिया मंदिर तीर्थ स्थल पर भक्तों की पूर्ण आस्था है यहां आए भक्त माँ की महिमा का बखान करते नही थकते सच उत्तराखंड की यह भूमि बेहद महान है जहाँ पे ऐसे ऐसे मंदिर है जिनकी हर बात अपने आप में निराली है उन्हीं मंदिरों में गर्जिया माँ का मंदिर भी अति सुंदर अद्धभूत हैं जिसका शब्दों में पूरी तरह वर्णन नहीं किया जा सकता इसलिए गर्जिया माँ की महिमा को देखने सुनने जानने के लिए समय लगे तो एक बार दर्शन खुद से करने जरूर जाए | |

जय माँ गर्जिया देवी सबकी रक्षा करना


लेख
दीपा कांडपाल ( गरुड़ बैजनाथ)
(सर्वाधिकार सुरक्षित)

Tuesday, March 8, 2016

कभी भारी का बोझ तो कभी गरीबी का बोझ

कभी भारी का बोझ तो कभी गरीबी का बोझ 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर में अपने पहाड़ी माताओं के जब्जे को सलाम करता हूँ।  उन्हें ना तो इस दिवस का पता होगा ना ही इसका मतलब वैसे तो हमारे पहाड़ी महिलाओं के लिए रोज हे दिवस होना चाहये वो क्यों  क्या तुम कभी ४ किलोमीटर दूर से सर पर रखकर घास लाएं हो लकड़ी लाएं हो या गोबर की डलिया उठा कर ले जाते हो नही ना तो ये सब हमारी माँ लोग अभी भी करती है पहाड़ में रहकर सुबह से शाम तक इन्हीं कामो में उनकी ज़िन्दगी गुजर जाती है। 
ईजा आज भी वही काम करती है जो पहले करती थी उसके लिए कुछ नही बदला ना वो गोबर का डाला  ना वो लकड़ की गठरी नही वो घास के लूट सर पर रख कर घर लाने को सायद वो फिर उमींद में रहती है कभी तो नया सेबरा होगा फिर नया सबेरा आएगा उसकी आशाएं अपने बच्चों से जुडी होती है अपना खा नि खा के सब अपनों के लिए समर्पित करती है। 


सलाम करता हूँ में उस माँ को जिसके सर पर रोज रहता है बोझ कभी भारी का बोझ तो कभी गरीबी का बोझ वो माँ फिर भी करती है अपना काम ऐसी माँ को मेरा बारंबार प्रणाम।।


लेख 
श्याम जोशी अल्मोड़ा (चंडीगढ़ )
( सर्वाधिकार सुरक्षित )
फोटोग्राफ़ी -श्याम जोशी 

Wednesday, February 17, 2016

लोगों के साथ साथ प्रक्रति ने भी छोड़ा साथ उत्तराखंड का

यह बात सोचने को मजबूर करेगी हर आदमी को जो उत्तराखंड से जुड़ा हैं आज वहा के हालात दयनीय हो चुके है बारिश नही होने के कारण स्तिथी इतनी बेकार हो गयी है लोगों ने इस बार गेंहू की फसल तक नही बोई है ।

मैं इन पाँच महीनों से देखता आया हूँ वहा का जान जीवन खत्म होने के कागार पर है ।वो क्यों वहा का जीवन सब प्रक्रति पर आधारित है बारिश न होने के कारण जल स्रोत सुख गए है जिन नदियों से हम अपने आलू के धान के खेतों में पानी ले जाते थे वहा अब बस झाड़ियां ही नजर आती है जिनमें तेंदुआ और सुवर दिखाई देते है यहाँ तक वो अब हमारे घरों में भी आने लगे है ।

हमारे घर के लोगों का बाहर जाना मुशिकल हो गया है इसी कारण लोगों ने जानवरों को भी बेच दिया है वो चरने जाते है तो जंगली जानवरों का शिकार हो जाते है एक बड़ा ब्यवसाय हुआ करता था बकरी पालन पहाड़ के काफी लोगो की दिनचर्या थी । तेंदुआ के डर से यह ब्यवसाय भी खत्म हो चूका है कुछ दिन पहले मेरे सामने हमारे चाचा जी की 7 बकरी एक साथ खा दी बड़ा दुःख होता है यह वही पहाड़ था जहाँ आदमी उस समय हर  चीज अपनी घर की खाता था ।

अब बात करू पानी की जब अभी से हालात इतने खराब है मैने अल्मोड़ा से रानीखेत तक काफी गाँवो के लोगों से बात की उनकी एक बड़ी समस्या जो है पानी लोगों का कहना है हम जंगली पशु तो पाल नही सकते है जंगली जानवरों की डर से हमारे ब्यवसाय का साधन है तो वह है भैंस  उसका दूध निकालकर हम लोग खोया बनाते है।
यही हमारे घरों की रोजी रोटी है इसके लिए चारा पानी की काफी जरूरत है जो हमारे पहाड़ में इस समय आ गया है सुखा ग्रषित उत्तराखंड हम लोग जाए तो कहा जाएं करें तो क्या करें ।

साल पहले एक जल योजना शुरू हुई थी पुरे पहाड़ में काफी बड़ी योजना थी उसके ये हाल हुआ वो सारे पाईप लाइन आप को खुदी मिलेगी पर वहा कोई पाईप नही दिखेगा कारण क्या काम वहा के ठेकदारों के हवाले किया उनके बारे में कहना क्या सबको पता है ।

मैं बात करता हूँ उन लोगो जो हमारे पहाड़ से बाहर बस गए है वहा के बाशिंदे हो गए है जो कहते है हम अपनी संस्कृति को बाहर रहकर बचा रहे है । में उन लोगों से बस एक गुजारिश करूँगा जो आप कार्यक्रम परदेशों में कर रहे हो । एक बार अपने पहाड़ जाके वहा अपने भुमिया देवता की पूजा तो करए अन्न देवता जो सभी देवों में बड़े है । और सभी को याद होगा हमारे पहाड़ो में पहले हर फसल के समय भुमिया पूजा जाता है ।


क्या पता ये सब करें तो हमारे पहाड़ों की हरयाली और खुशहाली वापिश आ जाएं।

लेख
श्याम जोशी अल्मोड़ा (चंडीगढ़ )
( सर्वाधिकार सुरक्षित )
9876417798

Wednesday, February 3, 2016

पहाड़ में शराब या शराब में पहाड़

हमारे पहाड़ विकास की दौड़ मॆं भले ही पीछे हों लेकिन आधुनिकीकरण के नाम पर यहाँ वाइन बार अवश्य खुल रहे हैं।यहाँ मुख्यमंत्री की नशा मुक्त प्रदेश योजना उल्टे पाँव चल रही  है।पहाड़ों के अधिकाँश गाँव पहले से ही नशे मॆं डूबे हैं,ऐसे मॆं इस तरह बारों के खुलने से यहाँ के युवाओं को नशे के सुलभ रास्ते  मिल रहे हैं।

हमारे पहाड़ विकास की दौड़ मॆं भले ही पीछे हों लेकिन आधुनिकीकरण के नाम पर यहाँ वाइन बार अवश्य खुल रहे हैं।यहाँ मुख्यमंत्री की नशा मुक्त प्रदेश योजना उल्टे पाँव चल रही  है।पहाड़ों के अधिकाँश गाँव पहले से ही नशे मॆं डूबे हैं,ऐसे मॆं इस तरह बारों के खुलने से यहाँ के युवाओं को नशे के सुलभ रास्ते  मिल रहे हैं।

पहाड़ों की भौतिक विषमता संशाधनों का अभाव यहाँ के युवाओं की बेरोज़गारी का मुख्य कारण है।रोजगार की तलाश में या तो युवा गाँवों से शहरों को पलायन कर जाते हैं,या रोजगार की तलाश मॆं इधर से उधर भटकते रहते हैं।समुचित रोजगार ना मिलने के कारण युवाओं में हीन भावना घर कर जाती है,जिसका उपाय युवाओं को नशे में नजर आता है.ऐसे मॆं क़दम क़दम की दूरी पर शराब की दुकानें तथा बार खुलने से यहाँ के भटकते युवाओं की जिन्दगी दिन प्रति दिन बदतर होती जा रही है।

मैं नशे के इस दर्द को अनुभव कर सकती हूँ,  क्योंकि मेरे घर से 10 किलोमीटर की दूरी पर  वाइन बार खुलने से मैं यहाँ के युवाओं की जिन्दगी बर्बाद होते हुए देख रही हूँ। साथ में उनके परिवार की भी बच्चों के पढ़ाई पर असर पड़ता है जो बच्चें अभी छोटे है उनके मानसिक संतुलन पर ख़ासा असर पड़ता है। 

पहाड़ो में रोजगार के साधन काफी है जिन्हें हमारी सरकार अनदेखा करती है अगर यही सरकार हर गांव में सब्जी उगाने के लिए या फिर कई और रोजगार है गाँवो में जाकर उनको कुछ अपनी तरफ से कुछ गांव वाले मदद करके वहाँ साग सब्जी और फलों का अच्छा रोजगार बन सकता है।  जिसे हम दूसरे राज्य में भी बेच सकते है पर हमारी सरकारें कहती है गाँव वालो को भांग की खेती करो भाँग चरस  इन चीजो ने अभी हमारे पहाड़ को खोखला बना के रख दिया है। 

यदि पहाड़ के युवाओं को शारीरिक,मानसिक तथा भौतिक रुप से सम्पन्न बनाना हो तो सरकार को पहाड़ों में रोजगार के नए आयाम तलाश करने होंगे,तथा शराब की दुकानों  वाइन बारो अवैध रुप से बनायी जा रही शराब तथा भाँग चरस आदि से नशे के बाज़ार को धुआँ देने वाले लोगों के खिलाफ़ सख्त कार्यवाही करनी होगी ।

मुझे दुःख तब होता है में भी उसी गांव के बेटी हूँ जहाँ पर रोजगार के साधन कम है हमारे माँ बाप हमें बड़ी मुश्किलो से पढ़ाते है।  और हमारे आज की पीढ़ी इसको ना समझ के नसा को अपना शौक मान रही है। इन बेकार की लत्तो से जब तक हमारी युवा पीढ़ी का पाला नही छूटेगा तब तक कुछ होना सम्भव नही  है। 


मीनाक्षी बिष्ट 
गाँव - धानाचूली (नैनीताल )

Friday, January 29, 2016

पहाड़ों में आज भी उठती है घर से डोली कही खुशियों की तो कही ख़ुशी के आंशुओं की

डोली शब्द सुनकर ही कही मन में ख़ुशी तो कही ख़ुशी के आंशु दौड़ने लगते है।बात करता हूँ उस समय की जब एक माँ अपने बेटे को  डोली में बैठा कर भेझती है । अपनी घर की बहु को लाने के लिए वह समय लड़के वाले के लिए काफी हसीं होते है । इस ख़ुशी में सारे परिवार वाले और मेहमान शामिल होते है ।

अब बात करते है ख़ुशी के आंशुओं की प्रकति का नियम दिखये क्या है। एक तरफ तो माँ ख़ुशी -ख़ुशी अपने लड़के को डोली में बैठाती है वही दूसरी तरफ वह माँ जिसने अपनी बेटी को पाला पोसा पढ़ाया लिखाया आज उसे विदा करने का समय आ गया वही डोली जहाँ एक तरफ सबको ख़ुशी देती है और वही डोली एक तरफ सबको को ख़ुशी के आंशुओं दे जाती है।

अब आप सोच रहे होंगे ख़ुशी के आँशु क्यों  ख़ुशी के आँशु इस लिए एक तरफ दिल के अंदर कही ना ख़ुशी है की बेटी अछि तरह विदा हो गयी अपने घर को और गम भी है । पर क्या करें यह दुनिया की रीत है। (दुनियॉ की  रीत तसि छ चलिया पर घर भान कुनि चैलिया बेटीयाँ ) यह भी सत्य है जिसे कोई झुटला नही सकता है।

बाट लागि बराता च्यलि बैठ डोलिमा जा त्यरा सराशा च्यलि बैठ डोलिमा


लेख
श्याम जोशी

Wednesday, December 16, 2015

अमर प्रेम नाम हमारा

इश्क़ तेरे नाम से शुरू मैंने इन पहाड़ की ख़ूबसूरत वादियोँ में किया था जो सुबह से शाम,आज निशानी तेरे मेरे प्यार की उस पेड़ के निचे पत्थर पे लिखा एक साथ हमारा वो नाम,मिलते थे इन हरे भरे जंगलो के बीच गीत गुनगुनाते लेते एक दूजे का प्यार भरा वो नाम,नाम हमारा याद उस चिड़ियाँ को जो पेड़ पे सुनती जब भी तब डाल डाल लेती फिरती थी।।
चीड़ का वृक्ष जिसके ऊपर स्योंत का फल हरा दिखता उन सब वृक्षों पे भी हमारा ही नाम, वो जंगलो में चीड़ के वृक्षों की पीरूख जिसपे फिसल फिसल हम नाम को पुकारा करते थे,बारिश आती जब दोनों होते संग मिट्टी पे नाम लिखते हम जब तक टिकता नहीं तब तक,कितना अच्छा लगता जब वो नदियों झरनों के स्वर में भी हम मिलाया करते अपना नाम।।
बर्फ़ की ठंडी हवाओ में तेरे मेरे नाम का इश्क़ जब गुंजा तो हिमालय से हुई थी एक ललकार,ऐसी हुई हिमवर्षा सफ़ेद हो गया हर रस्ता भूलगए मंजिल का रस्ता तब याद आया वो नाम,खोजा बर्फ से ढकी वादियों को जो नाम लिखा देख हम हैरान हुए हमारा नाम पाया पगपग,कैसे न मिलता वो रस्ता जब साथ हो इश्क़ प्रेम का अमर नाम जो हमारा राजुला मालूशाही।।

रचना
दीपा कांडपाल (गरुड़ बैजनाथ)
(सर्वाधिकार सुरक्षित)

हम सबका पहाड़ अपना पहाड़

पहाड़ मेरा पहाड़ हम सब का अपना पहाड़ समझे तो उसका भी पहाड़ कोई नहीं समझे तो उसका भी पहाड़ सही कह रही हूँ शायद में पहाड़ की सुन्दर सी वादियाँ अहाहा.. सुन्दर सा नजारा मन को मोह लेता है...हरे भरे खेत लहलाते हुए धान.. ठंडी ठंडी हवा ठंडो ठंडो पानी अहाहा मन को प्रफुलित कर देता है।
जितना मैंने पहाड़ को जाना है जयादा तो नहीं पर थोड़ा थोड़ा बेहद अच्छा लगा...लेकिन वहां पे जो अच्छा नहीं लगा वो था वहां पे पिने की आदत.. चाहे चाय (चाह) लो, बीड़ी लो, हुक्का लो ,शराब लो, सब स्वास्थ्य के विरुद्ध बेहद बुरी लत जो शायद ही मिट सकती हो कभी
वहाँ पे रह रहे लोगो का अधिकतर जीवन एक तो चाय (चाह) ने ख़राब कर दिया २४ घंटे चाय.. एक बार पि ली.. उसी वक़्त दोबारा बनी तब पि ली.. फिर कोई आया फिर पि ली.. कोई आये या न पर पीनी है तो पीनी ऐसे ही पि ली.. कितली मतलब की (चाय बनाने का बर्तन) चूल्हे से उतरने का नाम ही न लेती है।
चलो चाय तक तो ठीक था पर दूजा यह पिने की लत कहा से आई बीड़ी,हुक्का,शराब शराब जिसकी इतनी बुरी लत पड़ी हुई है पहाड़ मैं..वो न हो तो मानो सब बेकार है.. कोई भी काम हो जैसे शादी ब्याह इत्यादि.. शुभ ही कार्य नहीं.. पिने वालो को तो पीनी है तो कैसा भी मौका हो.. कभी भी.. रोज भी..जब चाहे मन करे पीनी है.. और कोई पिला दे तो फिर क्या कहना.. उसके बराबर गुणवान इंसान कोई दूजा होगा ही नहीं हो सकता है।
बेहद बेकार लत जिसने इतने ख़ूबसूरत पहाड़ मैं रह रहे लोगो को खत्म कर दिया है..कमियां कहाँ नहीं होती पर अपने स्वास्थ्य के लिए वातावरण के लिए जो हानिकारक हो..उसे कोशिश करके पूरी तरह न सही.. थोड़ा थोड़ा ..करके तो खत्म किया जा सकता है न.. फिर देखो हमारा पहाड़ स्वर्ग से कम नहीं. अच्छा सब लिखते है पर मुझे जो गलत लगा वो लिखा.. मैंने अपनी बात कही है.किसी को मेरी बातों से आहत पहुंचे वो मेरा इरादा नहीं बाकि मैं अपने को समझदार नहीं समझती आप सब पढने वाले बेहद समझदार है इसलिए पढ़िए और सोचिये क्या कुछ कर सकते है।
लेख दीपा कांडपाल (गरुड़ बैजनाथ) ( सर्वाधिकार सुरक्षित )

Monday, November 2, 2015

उत्तराखंड को विश्वस्तर पर बढ़ावा कैसे मिले

हमारा प्यारा सुंदर उत्तराखंड जो उत्तर भारत में स्थित एक राज्य है उत्तराखंड को विश्वस्तर तक बढ़ावा देनें के लिए राज्य सरकार संगठन संस्थाओं लोगों को निरंतर योजनाएं कोशिश  प्रयास कुछ न कुछ करते रहने होंगे जिससे उत्तराखंड अपनी संस्कृति बोली के लिए अपनी विशिष्ट पहचान पुरे विश्वस्तर तक बढ़ाने में सफल हो सके कुछ हद तक जो योजनाएँ बातें कारगार साबित हो सकती है उनमे से कुछ का उलेख यहाँ पे बताया जा रहा है !

उत्तराखंड को संचार प्रसार के माध्यम से मिल सकता है बढ़ावा जैसे टीवी के जरिए रेडियो के ज़रिए इंटरनेट माध्यम के जरिए जिस प्रकार से कई इंटरनेट पे भी पेज ग्रुप संस्थाए संगठन काम में लगी हुई है इसके ज़रिए जो लोग वहां नहीं जा सकते या कभी नहीं जा सकें जिनकों अपनी संस्कृति का कुछ पता नहीं उन्हीं लोगों के लिए ये सबसे अच्छा साधन है उन लोगों को ऐसे अधिक से अधिक जुड़ना चाहिए जिससे उन्हें समय समय पर उत्तराखंड की हर एक जानकारी हासिल हो सके !

अपने उत्तराखंड को बढ़ावा देने में अपने पहाड़ का खान पान जैसे खाने की कोई भी चीजें जो जल्द ख़राब नहीं होती दाले सोयाबीन घौत भट्ट रैंस मंसूर मास आदि की दाले,आटा मड़ुआ झुवरा बाजरा मक्का आदि का आटा,मसाले धनिया मिर्च हल्दी लहसुन अदरक जखिया राई सर्सो आदि मसाले ,फल माल्टा नासपाती दाड़िम नारिंग निम्बू आम सेब आदि फल,मिठाई बाल मिठाई जो उत्तराखंड की प्रसिद्ध मिठाई है इन सब खाद्य प्रदार्थो को व्यापार के ज़रिए विदेशों में निर्यात कर सकते है !

पर्यटन टूरिज्म को भी अधिक से अधिक बढ़ावा देना होगा जिससे विदेशों में जो रहते है वो उत्तराखंड देखने घूमने आएं उनको हर सुख सुविधाएं आदर सम्मान मिले अपने घर के नागरिक जैसा जिससे विदेश में बस्ने वाले भारतीय हो या विदेशी नागरिक उनका मन बार बार भारत उत्तराखंड आने घूमने की और लालायित हो !

उत्तराखंड के जो विदेशों में बसे हुए है उन लोगों को आगे सामने आना होगा उनकों वहां पे भी अपने उत्तराखंड के संगठन समूह बनाने होंगे और अपने उत्तराखंड के समय समय पे कार्यक्रम कलाओं का प्रदर्शन आयोजित करवाना होगा जो उत्तराखंड की संस्कृति बोली से सम्बंधित हो यदि वो अपनी उत्तराखंड के प्रति प्रतिभा को बढ़ावा देते है तो इससे भी विश्व स्तर तक उत्तराखंड को बढ़ावा मिल सकता है !

उत्तराखंड को विश्व में बढ़ावा देने के लिए अपनी संस्कृति भाषा रीती रिवाज़ को पहले खुद सम्मान गर्व प्यार अपनत्व के साथ अपनाना होगा तभी हम विश्वस्तर पे बढ़ाने की बात सोच सकते है

आप सब भी उत्तराखंड को बढ़ावा देने के ऊपर अपने नज़रिए विचार साँझा कर सकते है हमारा यही प्रयास हम  आपके विचारों  को उत्तराखंड के हर समाचार पत्र तक ले जाए।


दीपा कांडपाल (गरुड़ बैजनाथ)
(सर्वाधिकार सुरक्षित)

Friday, October 30, 2015

पलायन का दर्द

उत्तराखंड पहाड़ के लोगों का पलायन करना ये एक पहाड़ के लिए मुख्य समस्या बनती जा रही है लोगों को पूरी सुख सुविधाए उपलब्ध नहीं होने के कारण पलायन हो रहा है अधिकतर पहाड़ में (जैसे अच्छी शिक्षा रोजग़ार अच्छी चिकित्सा अच्छा रहन सहन आदि) पहले भी लोग कई पलायन कर चुके है जो पहाड़ उत्तराखंड को पूरी तरह छोड़ चुके है शहर विदेश जा कर बस चुके है।
उनके बच्चों उनकी परवरिश वहीं की है पर अपने उत्तराखंड का वो कुछ भी नहीं जानते की उनका कुछ उत्तराखंड से ही रिश्ता जुड़ा हुआ है कही न कही और अब जो लोग पलायन कर रहे है उनमे से कुछ रोज़गार बेहतर शिक्षा सुख सुविधाओँ के विवश शहर में रहते है ठीक है शहर में रहना पर पूरी तरह अपना गावं घर पहाड़ को नहीं छोड़ना चाहिए लोग अन्य भाषाओँ के दूर दूर से विदेशों से टुरिस्ट बनके हमारे उत्तराखंड आते है घूमने को और होटलों में आके रुकते है क्योँ की उनकी मज़बूरी है।
हमारी कैसी मज़बूरी शहर में बसे अच्छी बात पर अपने गावं के घर को क्योँ भूल गए जो टूट चुके किसी के तो नामोनिशान तक मिट चुके पूरी तरह सब बंजर पड़ चुके इसलिए पूरी तरह पलायन नहीं करना चाहिए अपने गावं के घर जाना चाहिए जिसका नहीं है वो बनवाए और उत्तराखंड जब जाए टूरिस्ट बनके होटल में नहीं अपने घर गावं जाए रहने को इससे घर गावं आबाद ही रहेंगे और इस समस्या पलायन के निवारण हेतू जो कोई भी शहर में रहते हुए अच्छी शिक्षा अच्छे कार्यलयो अच्छे पद पे कार्यवृत अच्छी जानकारी रखते हो अच्छी योजनाएं बना सकते हो वो यदि अपने पहाड़ के लिए कुछ करना चाहते है।
भले शहर में रहते हो पर उनको लगता है की वो कुछ कर सकते है उत्तराखंड के विकास के लिए तो उसे आगे बढ़ के पूरी तरह से आना चाहिए जिससे उनकी कोशिशों के जरिए बेहतर सुख सुविधाएं रोज़गार अच्छी शिक्षा चिकित्सा सब वहां के लोगों को उपलब्ध हो सके जिससे आगे लोग पूरी तरह पलायन करने की कभी न सोचें इसलिए कहीं भी रहिए चाहे शहर विदेश उत्तराखंड जाते रहिए अपने खुद के घर गावं पहाड़ अपने बच्चों को भी हमेशा याद दिलाए दिखाए की उनका घर पहाड़ उत्तराखंड ही है जिनसे हम जुड़े हुए है और इस तरह उत्तराखंड का पूरी तरह से नहीं तो कुछ हद तक पलायन बंद हो सकता है और उत्तराखंड हमेशा आबाद रह सकता है !!
धन्यवाद !!
लेख
दीपा कांडपाल (गरुड़ बैजनाथ)
(सर्वाधिकार सुरक्षित)